पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हालांकि, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिस कर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'थिएटर के प्रवेश द्वार के पास खड़े परिवार को भीड़ ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जबकि भास्कर और उनकी बेटी मामूली चोटों के साथ भागने में सफल रहे, रेवंती और नाबालिग बेटे को भीड़ ने कुचल दिया।' महिला और उसके बेटे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की हालत अभी भी गंभीर है और पुष्पा 2 के निर्माताओं ने जरूरत के समय परिवार का साथ देने का वादा किया है।