फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: गांव की मिट्टी की खुशबू के साथ सपने लिए मायानगरी पहुंचे ये सितारे, काबिलियत के दम पर अभिनय से जीता दिल

Mon, 08 Jul 2024 05:03 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। ग्लैमर वर्ल्ड को देख ज्यादातर लोग अपने सपने को साकार करने मायानगरी मुंबई पहुंचते हैं। अपनी काबिलियत और हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान और जगह बनाने के लिए वे लोग जद्दोजहद करते हैं। उनमें से कुछ की मेहनत रंग लाती है और किस्मत साथ देती है तो वे फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल कर लेते हैं। बॉलीवुड में राज करने वाले कुछ सितारे ऐसे ही हैं, जो छोटे शहरों और कस्बे से निकलकर मुंबई पहुंचे। अपने दमदार अभिनय के दम पर वे आज करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो गांव की मिट्टी से निकलकर बॉलीवुड में छाए...
विज्ञापन

2 of 8
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज त्रिपाठी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पंकज त्रिपाठी का। ‘मिर्जापुर के कालीन भईया’ की तो दुनिया दीवानी है। बिहार के गोपालगंज जिला के बेलसंड गांव से आने वाले पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में लंबे वक्त से काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्मी दुनिया की चमक-धमक भी पंकज त्रिपाठी को बदल नहीं पाई है और यही उनकी खासियत है। पंकज त्रिपाठी का देसी अंदाज दर्शकों को खूब भाता है।
विज्ञापन

3 of 8
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है मनोज बाजपेयी का। बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता की लिस्ट में मनोज का नाम जरूर शामिल किया जाता है। बिहार के छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले मनोज की एक्टिंग की कायल पूरी दुनिया है, लेकिन उन्होंने यह कामयाबी रातों रात नहीं मिली। इस कामयाबी के लिए उन्होंने कई साल तक काफी संघर्ष किया है।

4 of 8
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कंगना हिमाचल प्रदेश के छोटे से टाउन भांबला की रहने वाली हैं। फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने पहले अपने परिवार वालों से संघर्ष किया और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, आज कंगना ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में राज कर रही हैं और वह तीन नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत भी छोटे से गांव से ही ताल्लुक रखते हैं। उनका गांव भले ही छोटा हो, लेकिन अभिनय के मामले में जयदीप का कद बहुत बड़ा है। 'पाताल लोक' में काम करने के बाद जयदीप की फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा हो चुका है। हालांकि, इस कामयाबी को पाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है।
विज्ञापन

6 of 8
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम @balanvidya
विद्या बालन
विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विद्या उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने दम पर किसी फिल्म को हिट करवा सकती हैं। उन्होंने बहुत सी हिट फिल्मों में काम कर सबका दिल जीता है। विद्या बालन केरल के पलक्कड़ जिले के पुथुर नाम के गांव में जन्मी थीं। वहां से बॉलीवुड तक विद्या बालन ने अपने दम पर ही पहचान बनाई है।
विज्ञापन

7 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। नवाजुद्दीन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनकी एक्टिंग का लोहा बड़े-बड़े सितारे मानते हैं। सलमान से लेकर शाहरुख और आमिर तक उनकी प्रतिभा की सराहना कर चुके हैं। नवाज भी उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे से ताल्लुक रखते हैं। वह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले हैं। नवाज ने बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए बहुत लंबा संघर्ष किया है। गुजारा करने के लिए वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रणदीप हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। डॉक्टर परिवार में जन्में रणदीप हुड्डा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई मेलबर्न यूनिवर्सिटी से कर चुके हैं। रणदीप ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपने दमदार अभिनय के दम पर यहां भी वाहवाही बटोरी और दर्शकों के दिलों पर राज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें