अरमान मलिक, पायल मलिक और कृतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम @armaan__malik9
वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' शो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों, पायल और कृतिका के साथ शो में शमिल हुए थे। उन्होंने हाल ही में अन्य प्रतिभागी विशाल पांडे को थप्पड़ मारा है, क्योंकि उन्होंने उनकी दूसरी पत्नी कृतिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाभी अच्छी लगती हैं, जिस पर पूरा बवाल मचा हुआ है। इस थप्पड़ कांड के बाद यूट्यूबर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं, ऐसे में लोग उनके और गायक अरमान मलिक के बीच भ्रमित हो रहे हैं, जिस वजह से गायक को नोट साझा करना पड़ा।