फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Famous Friendship: दोस्ती निभाने के लिए मशहूर हैं ये हसीनाएं, करीना से लेकर अनन्या तक हैं शामिल

Sun, 19 May 2024 01:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड में जहां कई रिश्ते की एक एक्सपायरी डेट के साथ आते हैं वहीं कई ऐसे भी रिश्ते हैं जिनकी मिसालें दी जाती हैं। साथ ही साथ यह भी कहा जाता है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां आपस में सहेलियां नहीं हो सकती हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं। कई हीरोइन तो आज भी अपने बचपन के दोस्त के संग अक्सर स्पॉट की जाती हैं ---
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करीना कपूर और अमृता अरोड़ा का आता है। करीना और अमृता की दोस्ती की बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा छुट्टियां भी साथ में मनाने जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ ऐसा ही बांड मौनी रॉय और दिशा पाटनी का है। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के संग स्पॉट की जाती हैं। मौनी रॉय खुलकर दिशा पाटनी के फिल्मों को प्रमोट करती नजर आती हैं वहीं दिशा भी मौनी के हर कदम पर उनके साथ खड़ी दिखती हैं। 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे और सुहाना खान की दोस्ती भी काफी मशहूर है। दोनों अभिनेत्रियां बचपन की सहेलियां हैं। अनन्या पांडे कई मौकों पर सुहाना खान को अपनी छोटी बहन बता चुकी हैं। अनन्या अक्सर सोशल मीडिया पर सुहाना खान को प्रोत्साहित करती नजर आती हैं। वहीं इन दोनों स्टार्स की माएं भी आपस में सहेलियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान भी दोस्ती निभाने के लिए मशहूर हैं। सारा अली खान कई बार अपनी बेस्ट फ्रेंड सारा वैसोहा के साथ नजर आती हैं। सारा और सारा अली खान एक जैसे ड्रेस में भी कई बार दिख चुकी हैं। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें