बीते कुछ वर्षों में देश में वेब सीरीज की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लोग बड़े चाव से इन सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इन सीरीज के नए सीजन लगातार निर्माताओं द्वारा लाए भी जा रहे हैं। ये सीरीज दर्शकों को एक अलग अनुभव देती हैं, जो उन्हें फिल्मों में देखने को नहीं मिलता। फिल्मों में काफी सारी चीजें सेंसर हो जाती हैं, जबकि वेब सीरीज लगातार दर्शकों को बोल्ड विषयों और दृश्यों के साथ एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। वेब सीरीज पर सेंसरशिप उतनी प्रमुखता से लागू न होने की वजह से कई सीरीज रिलीज होने के बाद विवादों में घिर जाती हैं। इस कड़ी में आज हम बात करेंगे उन वेब सीरीज की, जो रिलीज के बाद काफी विवादित रहीं और उन्हें लोगों से विरोध का सामना करना पड़ा।