फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: साउथ फिल्मों से किया करियर का शुभारंभ, बॉलीवुड में चमकता सितारा बन कर उभरी ये अभिनेत्रियां

Sun, 30 Jun 2024 06:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने साउथ की फिल्मों से की करियर की शुरुआत - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में आज अपने अदाकारी का लोहा मनवा रही कई दिग्गज अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। इन्होंने दक्षिण की फिल्मों से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और फिर बॉलीवुड में छा गईं। आज हम उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिनके अभिनय की शुरुआत साउथ से हुई पर राज उन्होंने हिंदी सिनेमा उद्योग में किया।
 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की गिनती आज विश्व की मशहूर अभिनेत्रियों में होती है। अभिनेत्री ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने के बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने बतौर अभिनेत्री साउथ की फिल्म ‘थामीजान’ में अभिनय किया।
आमिर खान संग वेकेशन पर निकलीं किरण राव, तस्वीर से दिया अपडेट
 
विज्ञापन

3 of 7
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म ‘झुम्माण्डि नादां’ से की थी। दक्षिण भारत की कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने काम करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। बॉलीवुड में भी वह अपने अभिनय कौशल के चलते एक चमकता हुआ सितारा बनी हुई हैं। 

 

4 of 7
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम
यामी गौतम 
‘आर्टिकल 370’ की अभिनेत्री यामी गौतम की पहली फिल्म कन्नड़ की 'उल्लास उत्साह' थी। इसके बाद अभिनेत्री कई बॉलीवुड फिल्मों में आईं। यामी की अदाकारी के लिए उन्हें काफी सराहना मिलती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
कृति सैनन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
कृति सैनन
इस लिस्ट में अभिनेत्री कृति सैनन भी शामिल हैं। कृति ने महेश बाबू की फिल्म 'नेनोक्कादीन' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2016 में आई साउथ की फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
दिग्गज अभिनेत्री तब्बू ने साल 1991 में आई तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर-1’ से किया था। हालांकि, इससे पहले वह बतौर बाल कलाकार साल 1985 में आई फिल्म ‘हम नौजवान’ में भी अभिनय कर चुकी थीं।
Maharaj: करसनदास मूलजी के परपोते से मिले आमिर खान के बेटे जुनैद, फैंस बोले- वह हर जगह दिल जीत रहे हैं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें