फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Directors: पौराणिक कथाओं पर फिल्म बना चुके हैं ये निर्देशक, एक-दूसरे से अलग थी सभी की सोच

Sun, 30 Jun 2024 06:07 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और जोरदार कमाई कर रही है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म निर्देशक - फोटो : अमर उजाला
'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और जोरदार कमाई कर रही है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इन कथाओं पर फिल्म बनाना और उसके साथ न्याय करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। अभी तक कई निर्देशक पौराणिक कथाओं पर फिल्में बना चुके हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
मणिरत्नम - फोटो : इंस्टाग्राम @maniratnam.official
मणि रत्नम

मणि रत्नम ने 'रावण' नाम से एक फिल्म बनाई थी, जो रामायण से प्रेरित थी। उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ इसे लिखा भी था। फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इसमें विक्रम, गोविंदा, निखिल द्विवेदी, रवि किशन और प्रियमणि ने भी अभिनय किया था। इसे 18 जून, 2010 को रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
राम सेतु - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा भी रामायण पर आधारित एक फिल्म बना चुके हैं, जिसका नाम 'राम सेतु' है। इसमें भगवान राम के लंका पहुंचने के दौरान वानर सेना द्वारा समुद्र पर बनाए गए पत्थर के पुल की खोज पर निकले एक इंसान की कहानी दिखाई गई है। इसमें अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा, जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव और एम. नासिर ने अभिनय किया है।

Daler Mehndi: दलेर मेहंदी को कभी काजोल की फिल्म में मिला था काम का ऑफर, मांग लिए थे लीड रोल से भी ज्यादा पैसे

4 of 5
अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ayan_mukerji
अयान मुखर्जी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पौराणिक कथाओं से प्रेरित बताया जाता है। दरअसल, हिंदू धर्म की पौराणिक गाथाओं में ब्रह्मास्त्र को एक ऐसा अस्त्र बताया गया है, जो चलाए जाने पर कभी नहीं चूकता। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जिसके अभी दो भाग आना बाकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अभिनय किया हैं।

Pashmina Roshan: 'मैं डुग्गू भैया को सब बता सकती हूं', पश्मीना ने बताया भाई ऋतिक के साथ अपने रिश्ते की खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओम रावत - फोटो : इंस्टाग्राम @omraut
ओम रावत

ओम रावत ने रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाई थी, जिसे दर्शकों द्वारा जमकर ट्रोल किया गया था। इसमें प्रभास ने भगवान राम, कृति ने माता सीता और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। फिल्म अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही थी। इसके संवाद से लेकर विजुअल इफेक्ट्स तक की खूब आलोचना की गई थी।

Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होते ही नीरज गोयत ने खोली बिग बॉस की पोल पट्टी, इन प्रतियोगियों पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें