फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट का बॉक्स ऑफिस पर रहा बोलबाला, अभिनेत्री की पिछली पांच फिल्मों का जानें हाल

Thu, 10 Oct 2024 12:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने तो प्रशंसकों की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया। हालांकि, अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना है। बताते चले की आलिया यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ‘अल्फा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। आइए इस मौके पर आलिया भट्ट की पिछली पांच फिल्मों के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक दी और फिल्म ने शानदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 153.6 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आलिया के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
Stree 2 Box Office Collection Day 56:‘स्त्री 2’ का जलवा बरकरार, गिने-चुने कदमों की दूरी पर 600 करोड़ का लक्ष्य

 
विज्ञापन

3 of 6
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
ब्रह्मास्त्र: भाग-1
‘ब्रह्मास्त्र: भाग-1’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाएं निभाईं।  फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और शाहरुख जैसे दिग्गज भी नजर आएं। इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत रहा। इसने कुल 257.44 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया।

 

4 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 129.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
गली बॉय - फोटो : यूट्यूब
गली बॉय
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म राजी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
राजी
‘राजी’ में आलिया ने एक भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी सराहनाएं मिली। मेघना गुलजार ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म ने 123.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया और सुपरहिट साबित हुई।सोनल चौहान की हॉट अदाओं और दिशा पटानी की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें