पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कुछ नए चेहरे अदाकारी करते हुए दिखाई रहे हैं। हम बात कर रहे हैं अली हाजी, अहसास चन्ना और जिब्रान खान की जो अपने-अपने नए प्रोजेक्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। दिलतस्प बात यह है कि ये सभी कलाकार अपने बचपन के दिनों में फिल्म जगत के बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वैसे एक नाम कुणाल खेमू का भी हैं। हालांकि, कुणाल काफी लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन वो भी बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ काम कर चुके हैं।