फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने जताई सीएम सुइट में रुकने की इच्छा, संजय राउत ने सोशल मीडिया पर दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 26 Jun 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत ने 24 जून सोमवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में मुख्यमंत्री के आलीशान सुइट में रुकने की इच्चा जताई है। इस बात पर सियासत गर्म हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना के सीएम के सुइट में ठहरने की मांग पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

2 of 5
संजय राउत - फोटो : एएनआई
संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'बापरे! वे हिमाचल प्रदेश से चुनी गई हैं। उनके रहने की व्यवस्था हिमाचल भवन में की जानी चाहिए। यदि उन्हें हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री का विशेष कमरा मिल जाए तो कोई दिक्कत नहीं है। महाराष्ट्र के सांसद अपने हक के सदन में एक कमरे में रह रहे हैं'।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : एक्स
संसद के नए सत्र की शुरुआत पर सोमवार को कंगना रणौत ने महाराष्ट्र सदन का दौरा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उन्होंने लगभग सभी कमरों को देखा, उन्हें सीएम का बड़ा सा सुंदर सुइट पसंद आया। संजय राउत ने इस पर कंगना रणौत पर तंज कसा है। इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा, 'अभिनेत्री कंगना रणौत एक नव-निर्वाचित सांसद हैं, उन्हें ऐसे मामलों में प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी नहीं हो सकती है, इसलिए उन्होंने यह मांग की होगी'।
Nagarjuna: किरकिरी होने के बाद नागार्जुन ने पूरी की दिव्यांग फैन की मुराद, जिसे बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, उसे लगाया गले

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
संजय राउत ने इस मामले पर कहा, 'बिहार के सांसद बिहार सदन में रहते हैं, उत्तर प्रदेश के सांसद उत्तर प्रदेश भवन में और इसी तरह महाराष्ट्र के सांसद महाराष्ट्र सदन में रहते हैं। उन्हें यह बेतुका लगा कि हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित कंगना ने महाराष्ट्र सदन में मुख्यमंत्री के सुइट की मांग की, जबकि उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें हिमाचल सदन में रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'रहने दीजिए, वे कंगना रणौत हैं'।
South Actress: अब तक सिंगल हैं ये साउथ हसीनाएं, शान से जी रही हैं अकेले जिंदगी, फैंस को है इनकी शादी का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है। इसमें वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। मंगलवार 25 जून को इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलाासा किया गया है। कंगना की यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shilpa-Raj: गोल्ड स्कीम मामले में धोखाधड़ी के आरोपों पर शिल्पा-राज ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया आधिकारिक बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें