फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Binny And Family: जिंदगी जीने के मायने सिखाएगी ‘बिन्नी एंड फैमिली’, संगीत लॉन्च पर दिखी स्त्री 2 की स्टारकास्ट

Fri, 20 Sep 2024 07:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म बिन्नी एंड फैमिली की रिलीज से पहले इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ। इस दौरान फिल्म बिन्नी एंड फैमिली की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी मौजूद रहे। इस दौरान स्त्री 2 की स्टारकास्ट भी नजर आई।
 
विज्ञापन
1 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई

2 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दर्शक बिन्नी एंड फैमिली को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस उत्साह को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने विशाल मिश्रा का एक खास गाना लॉन्च किया। यह सॉन्ग लॉन्च इसलिए भी खास रहा क्योंकि फिल्म की लीड अभिनेत्री अंजिनी धवन अभिनेता राजेश कुमार और प्रड्यूसर महावीर जैन के अलावा इस इवेंट में ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 की स्टारकास्ट भी शामिल दिखी। इस इवेंट में निर्देशक अमर कौशिक और लेखक नीरेन भट्ट के साथ अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म का एक शानदार गाना सिंगर अनामिका ने गाया, जिसके बोल है-  'है पता कोई हो ना हो....' वहां पर मौजूद सभी लोगों ने गाने का लुत्फ उठाया और अनामिका के गाने पर जमकर तालियां बजाईं।

4 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म के इस म्यूजिक लॉन्च पर फिल्म की अभिनेत्री अंजिनी धवन ने फैमिली वेल्यूज के बारे में खुलकर बात की और कहा, 'फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म के निर्देशक संजय त्रिपाठी ने कहा, 'मैंने इस फिल्म को काफी करीब से महसूस किया है। इसी बात को अपनी इस कहानी में पिरोने की कोशिश की है। इसमें आपको परिवार से जुड़ा ड्रामा, इमोशन और सब कुछ देखने को मिलेगा, जो आपके आस पास मौजूद होती हैं।'' 
विज्ञापन

6 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म के निर्माता महावीर जैन ने इस मौके पर कहा, ''मुझे बेहद खुशी है कि आज सभी यहां पर मौजूद हैं और जो लोग आज नहीं आ पाए उनको भी मेरा धन्यवाद।
विज्ञापन

7 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म में राजेश कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अपने किरदार को लेकर राजेश ने कहा कि फिल्म में आपको बिहारी, अंग्रेजी और हिंदी भाषा सुनने को मिलेगी। साथ ही एक परिवार के जनरेशन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
बिन्नी एंड फैमिली - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
बता दें बिन्नी एंड फैमिली एक बॉलीवुड फैमिली ड्रामा फिल्म है, फिल्म का निर्देशक संजय त्रिपाठी द्वारा किया गया है। इस फिल्म से वरुण धवन की भांजी अंजनी धवन बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू करेंगी। इनके अलावा फिल्म में पंकज कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 27 सितम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Jacqueline Fernandez: 'स्टॉर्मराइडर' से जैकलीन ने संगीत की दुनिया में रखा पहला कदम, देखें वायरल म्यूजिक वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें