फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: 'बैड न्यूज' के बाद भी नहीं कम हो रहा तृप्ति डिमरी का धमाका, इस साल रिलीज होंगी ये तीन फिल्में

Fri, 20 Sep 2024 06:13 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म के कारण चर्चा में हैं। वह साल 2024 में लगातार तीन फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। इतना ही नहीं अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कब और किस फिल्म में दिखेंगीं 'तृप्ति'।
विज्ञापन
1 of 6
इन फिल्मों में दिखेंगी तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जुलाई में फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज के बाद उनकी कई फिल्में रिलीज होने की गिनती में हैं। तृप्ति डिमरी ने फिल्म 'कला', 'एनिमल' में अपनी भूमिकाओं को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से लगातार अपनी फिल्मों को लेकर तृप्ति चर्चा में हैं। इस साल ही तृप्ति डिमरी तीन फिल्मों 'धड़क 2', 'भूल भुलैया 3', 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो
'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में तृप्ति को लीड रोल में रखा गया है। इस कॉमेडी-ड्रामा मूवी में तृप्ति डिमरी, राजकुमार राव, विजय राज, मल्लिका शेरावत और अर्चना पूरन सिंह हैं। मूवी 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
धड़क 2 - फोटो : धड़क 2
धड़क 2
जान्हवी कपूर की 'धड़क' का सीक्वल रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर की जगह तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तृप्ति के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सिनेमा घरों में 22 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

4 of 6
भूल भुलैया - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
भूल भुलैया 3
तृप्ति डिमरी इसी साल 1 नवंबर को अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ उनको देखा जा सकता है। इस फिल्म के साथ ही सिंघम अगेन भी रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

5 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
शाहिद कपूर के साथ काम करेंगी
तृप्ति डिमरी अभिनेता शाहिद कपूर के साथ एक और फिल्म साइन कर चुकी हैं। इस फिल्म की घोषणा 13 सितंबर को की थी। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
एनिमल पार्क
एनिमल की ही सीक्वल फिल्म में तृप्ति डिमरी को फिर से कास्ट किया गया है। इस फिल्म का नाम है एनिमल पार्क। फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने अभी तक फिल्म को लेकर कुछ खास डिटेल्स साझा नहीं की है। फिल्म के रिलीज डेट और कलाकारों को लेकर खास खुलासे नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें