फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrika Dixit: कौन हैं 'वड़ा पाव गर्ल'? दिल्ली की सड़कों पर लगाया ठेला, अब बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल

Fri, 21 Jun 2024 09:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने तक का चंद्रिका दीक्षित की सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं और उनके पति यश गेरा रैपिडो कंपनी में कार्यरत थे। 
विज्ञापन
1 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का धमाकेदार आगाज होने वाला है। इस बार अभिनेता अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। उन्होंने शो में अब तक का सबसे जबर्दस्त मजा देने का वादा किया है, जिसके लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों शो में नजर आने वाले प्रतिभागियों के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस बार शो में दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' यानी कि चंद्रिका दीक्षित भी नजर आएंगी। सोशल मीडिया स्टार चंद्रिका दीक्षित की वीडियोज खूब वायरल होते हैं। अब वो बिग बॉस ओटीटी के घर में धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। चलिए जानते हैं कि कौन हैं चंद्रिका दीक्षित...
विज्ञापन

2 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने तक का चंद्रिका दीक्षित की सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह हल्दीराम कंपनी में काम किया करती थीं और उनके पति यश गेरा रैपिडो कंपनी में कार्यरत थे। अपने पति को अनियमित घंटों की नौकरी करते देख और बेटे के डेंगू बुखार से जूझने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। ऐसे में खाना बनाने के प्रति उनके जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल से लेकर शिवानी कुमारी तक..., बिग बॉस ओटीटी 3 की रौनक बढ़ाएंगे ये सितारे
विज्ञापन

3 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में उन्होंने अपना फूड कार्ट का काम शुरू किया। खुद का बिजनेस शुरू करने के बाद चंद्रिका दीक्षित जल्द ही 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं। उनका साधारण से बड़ा पाव का ठेला खूब फेमस हो गया। उनके हाथ का वड़ा पाव खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर पहुंचने लगे। वह सुर्खियों में तब आईं, जब फूड व्लॉगर अमित जिंदल ने उनके ठेले की ब्लॉगिंग की, जिसमें उनके बड़ा पाव बनाने और बेचने का हुनर देखने को मिला था। 

4 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
अमित जिंदल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया और इसी से चंद्रिका रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। इसके बाद उनके वड़ा पाव ठेले पर लोगों की लंबी लाइन लगी थी। फेमस के बाद का सफर भी उनके लिए आसाना नहीं था। इस वीडियो के बाद उनका एक दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें वह बहुत रो रही थीं। इसमें वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाती हुई दिखाई दीं। उन्होंने इसमें 35 हजार रुपये की फीस भरने के बाद भी रिश्वत का आरोप लगाया। इसके बाद कई स्ट्रीट वेंडरों की इससे जुड़ी परेशानियां सामने आईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
चंद्रिका का बड़ा पाव का ठेला देखने के बाद कई लोगों ने वड़ा पाव का बिजनेस शुरू किया। कॉम्पटीशन बढ़ता देख उन्होंने 'डॉली चायवाला' सुनील पाटिल के साथ कोलैब किया। साथ ही 'बिग बॉस' के सनी आर्या और पुनीत सुपरस्टार के साथ भी कोलैबोरेशन किया। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ने लगी थी। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी का खूब फायदा उठाया। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से  70 लाख से ज्यादा कीमत की फोर्ड मस्टैंग कार खरीदी।  

Farhan Akhtar: शाहरुख खान के साथ फिर हाथ मिलाएंगे फरहान अख्तर, बोले- कुछ ऐसा विषय ढूंढ लेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें