फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के दूसरे गाने का प्रोमो जारी, विजय के जन्मदिन से पहले प्रशंसकों को मिला खास तोहफा

Fri, 21 Jun 2024 07:35 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार विजय इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से छाया हुआ है। फिल्म के बारे में दर्शकों को आए दिन नई जानकारियां मिल रही हैं, जो उनका उत्साह बढ़ा रही है। वहीं, अब एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। निर्माताओं ने विजय के जन्मदिन से पहले फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जो 'गोट' के गाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के दूसरे सिंगल 'चिन्ना चिन्ना कंगल' का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। दूसरा गाना संगीत प्रेमियों के लिए और भी खास है, क्योंकि विजय ने खुद इस गाने को गाया है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से दिवंगत भवथारिणी की आवाज का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम
'चिन्ना चिन्ना कंगल' के प्रोमो वीडियो में आगामी सिंगल की कुछ झलकियां दिखाई गईं, जिसे 22 जून को शाम छह बजे पूरी तरह से रिलीज किया जाएगा। प्रोमो में दिखाए गए दृश्यों में विजय द्वारा गाए गए कुछ लाइन्स भी शामिल हैं। उन्होंने कुछ साल के बाद एक मधुर प्रेम गीत गाया है। इसके अलावा आने वाला गीत और भी खास हो गया है, क्योंकि इसमें दिवंगत भवथारिनी की आवाज को एआई तकनीक के इस्तेमाल से फिर से बनाया गया है। इस साल जनवरी में गायिका और इलैयाराजा की बेटी का दुखद निधन हो गया था और यह गाना गायिका के लिए श्रद्धांजलि होगी।

4 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम
'गोट' विजय की 68वीं फिल्म है। यह फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन-आधारित विज्ञान-फाई फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर पर फिलहाल कोई भी अपडेट देने से निर्माता बच रहे हैं। उनका कहना है कि टीजर या ट्रेलर के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में विजय के अलावा माइक मोहन, प्रशांत, प्रभु देवा, स्नेहा, लैला, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू जैसे कलाकारों की टोली भी शामिल है। फिल्म में वेंकट प्रभु के भाई प्रेमगी, वैभव, अरविंद आकाश और अजय राज हैं। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें