फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrika: जय श्री महाकाल का लगाया जयकारा, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर निकलीं चंद्रिका बोलीं- 'मुझे ट्रॉफी से..

Mon, 15 Jul 2024 08:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंद्रिका गेरा दीक्षित बिग बॉस ओटीटी 3 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं। पहले दिन से लोगों की नजर उनकी जर्नी पर रही है। वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका की शो में कई लोगों से लड़ाई हुई और अब शो से उनका सफर खत्म हो चुका है। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस के घरवालों को लेकर अपनी राय बताई।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

2 of 4
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद चंद्रिका ने अपने सफर के बारे में कई बातें मीडिया के सामने बताईं। जब उनसे पैपराजी ने सवाल किया कि बिग बॉस में आपका सफर आपके लिए संतोषजनक था या नहीं, तब जयश्री महाकाल के जयकारे के साथ चंद्रिका ने कहा, ''बात मंजिल की ना कि जाए, सफर कि की जाए तो मैंने अपने आपको अच्छे से रिप्रेजेंट किया है। अंदर के लोगों ने जब मेरे लिए अपनी राय बदली तो मेरी जीत वहीं हो गई थी। मुझे ट्रॉफी से प्यार नहीं था, जितना चला अच्छा चला। ''
विज्ञापन

3 of 4
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब चंद्रिका से पूछा गया कि आपसे पहले जितने भी एविक्शन हुए हैं, उनमें से कोई ऐसा है, जिसे वो बिग बॉस के घर में और रहने के काबिल थे। इस पर चंद्रिका ने कहा, ''टॉप पर नीरज भैया, पोलो और पायल।'' आगे चंद्रिका ने कहा, ''नीरज भैया के लिए मुझे लगता था कि वह फाइनल में जाएंगे और टॉप वन पर या फिर टॉप टू तक तो टिकेंगे ही।'' आगे चंद्रिका ने कहा, ''नीरज भैया के जाने के बाद मैं मेंटली प्रिपेयर थी कि अपना नंबर कभी भी आ सकता है। '' आगे चंद्रिका ने कहा, ''मैंने गेम खेली नहीं, मैं जैसी हूं वैसी वहां थी, मैंने सोलह लोगों के साथ डील किया, उनके माइंड के साथ डील किया।''
विज्ञापन

4 of 4
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब चंद्रिका से मलिक फैमिली को लेकर सवाल किया, तब चंद्रिका ने कहा, ''मैंने सभी को टाइम दिया।'' इसके बाद जब चंद्रिका से विशाल और अरमान मलिक के थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि विशाल गलत था, अभी मैं बाहर आई हूं। मैंने अभी अरमान के वीडियो नहीं देखें हैं, अगर मुझे अरमान गलत लगे तो मैं उनके लिए भी बोलूंगी।''       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें