टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 का आगाज हो गया है। 1 अक्तूबर को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें सीजन 16 के सभी कंटेस्टेंट 'बिग बॉस' के घर में धांसू एंट्री लेते हुए नजर आए। 'बिग बॉस' के इस सीजन में ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह ने भी एंट्री ली है, जो मिस इंडिया 2020 की रनर अप रहीं। मान्या ने इस शो में आकर बताया कि वह यहां पर अपने सपनों को पूरा करने आई हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान के शो में ब्यूटी क्वीन ने अपने स्ट्रगल पर भी बात की है।