भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम और शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने बीते कई वर्षो से अपने एक खास अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया है। उनका यूट्यूब पर 'बीबी की वाइन्स' के नाम से एक चैनल है, जिसपर वह कॉमेडी वाले वीडियोज अपलोड करते हैं। भुवन के करोड़ो सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, इन सब के बीच इंफ्लूएंसर डीपफेक वीडियो का शिकार हुए है, जिसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।