फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा, अभिनेत्री के माता-पिता भी साथ आए नजर

Tue, 09 Jul 2024 12:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका। आज मंगलवार को वह मंदिर में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची। 
 
विज्ञापन
1 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी वाघ हिंदी सिनेमा में खुद को एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में पुख्ता करने की ओर तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी गिनती प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होने लगी है। वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें दर्शकों और फिल्म आलोचकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल में ही उनकी फिल्म 'मुंजा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है। अपनी फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका। आज मंगलवार को वह मंदिर में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 4
शरवरी वाघ और उनके माता-पिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के साथ माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री पीले रंग के पारंपरिक पोशाम में मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद और अन्य चढ़ावा भी लिया हुआ था। उनके पिता ने काले धारीदार शर्ट और जींस में थे। वहीं , उनकी मां ने ग्रे रंग की साड़ी पहनी हुई थीं। 
Khushi Kapoor: एक जैसे कपड़ों में दिखे खुशी और वेदांग, अनंत-राधिका के हल्दी समारोह से वीडियो आया सामने
विज्ञापन

3 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की खबर से उनके फैंस भी वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान अभिनेत्री अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचाती भी नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद सभी फैंस के साथ समय देकर तस्वीरें खिंचाई। मौजूदा समय में हर कोई शरवरी के बारे में बात कर रहा है। वह इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद की जा रही हैं। 
SSMB29: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'एसएसएमबी29' के लिए कोच बने ये अभिनेता, 'बाहुबली' में भी आ चुके हैं नजर
विज्ञापन

4 of 4
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें शरवरी के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल वह 'मुंजा' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इसके अलावा वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान की हालिया रिलीज फिल्म 'महाराज' में भी कैमियो करती नजर आई थीं। इसके बाद उनकी एक एक्शन फिल्म 'वेदा' रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ यशराज की एक जासूसी पर आधारित फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। 
Sarfira Song: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का 'दे ताली' गाना रिलीज, एकदम खिलाड़ी वाले अंदाज में नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें