फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीजर आज जारी हो चुका है। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में पहला पोस्टर जारी करते हुए यह पुष्टि की थी। आज शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी कर रिलीज हो चुका है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। टीजर वीडियो देखने के बाद दर्शक फिल्म के लिए उतावले नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फिल्म से मंजुलिका के रूप में विद्या बालन वापसी कर रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत है कि मंजुलिका में इस बार पहले वाली बात नहीं है। और क्या कह रहे हैं नेटिजन्स? आइए जानते हैं...