फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ

Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने जिगरी दोस्त के रूप में विक्की कौशल का नाम लिया था। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दो स्टार्स दोस्त हों। आइए आपको बताते हैं उन जिगरी दोस्तों के बारे में जो इंडस्ट्री में रहकर भी गहरी दोस्ती रखते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
जिगरी दोस्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में बैड न्यूज अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और सह कलाकार का नाम पूछे जाने पर अभिनेता विक्की कौशल का नाम लिया था। आइए आपको बताते हैं उस अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के बारे में जिनका इंडस्ट्री में ही जिगरी दोस्त है। दोनों साथ में बहुत अच्छा रिश्ता भी शेयर करते हैं और हमेशा सुख दुख में साथ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जैकलीन -सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे की जिगरी दोस्त मानी जाती हैं। जैकलीन ने सोनम की शादी में उन्ही एक गुलाबी लहंगे से मिलता हुआ लहंगा भी पहना था। साथ ही सोनम कपूर का जैकलीन फर्नांडिस काफी ध्यान भी रखती हैं।

Devara: राजामौली पर चढ़ा 'देवरा' का खुमार, जूनियर एनटीआर की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे निर्देशक

विज्ञापन

3 of 6
फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ritesh_sid
फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी
निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर अपने दोस्त रितेश सिधवानी के साथ गहरी दोस्ती शेयर करते हैं। रितेश और फरहान प्रोडक्शन हाउस एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। दोनों की दोस्ती काम के अलावा निजी जिंदगी में भी बहुत खास है। दोनों इतने जिगरी दोस्त हैं कभी भी एक दूसरे को फोन कर बात कर सकते हैं।

Saif Ali Khan: इस मामले में पापा से सलाह लेते हैं इब्राहिम अली, सैफ बोले-'खुद को खुशकिस्मत मानता हूं'

4 of 6
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @amuaroraofficial
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा
अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखती हैं। दोनों ही बहुत ही चर्चित फैशन आइकन हैं। अमृता और करीना के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है। करीना कपूर खान को अक्सर अमृता, मलाइका के साथ पार्टी करते देखा जाता है। दोनों बहुत ही जिगरी दोस्त हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव

विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेट्टी- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ itsrohitshetty
रोहित शेट्टी- अजय देवगन
निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन के बीच गहरी दोस्ती है. दोनों ने साथ में करीब 13 फिल्में की हैं। दोनों ने साल 2003 से एक साथ काम करना शुरू कर दिया था। अजय और रोहित इंडस्ट्री से परे भी बहुत ही गहरे दोस्त हैं। कई इवेंट्स भी में दोनों को साथ देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तृप्ति डिमरी- विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
तृप्ति डिमरी- विक्की कौशल
हाल ही में अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम पूछे जाने पर अभिनेता विक्की कौशल का नाम लिया था। तृप्ति ने कहा कि अपने सह-कलाकार विक्की कौशल को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति ने कहा, 'मैं उनके बहुत करीब हूं, क्योंकि हम अच्छा समय बिता चुके हैं। हम मसूरी में शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान मुझे पता चला कि वह बहुत मस्त मिजाज के इंसान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें