भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब: T-Series
कार्तिक आर्यन ने आज फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक बंद दरवाजा नजर आ रहा है और दरवाजे पर बड़ा और पुराना ताला लटका हुआ है। ताले पर मंत्र के धागे, रुद्राक्ष माला और कलावा बंधा है। पोस्टर के साथ लिखा है, 'दरवाजा खुलेगा इस दिवाली'। दरअसल, दिवाली पर यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'सिंघम अगेन' से टकराएगी।