भोजपुरी सिनेमा में ज्यादातर वहीं नायक सफल हैं जो गायक रहे हैं। मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ,पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे जैसे नायक भोजपुरी में गायकी में पहचान बनाने के फिल्मों में आए और फिल्मों में भी उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है। इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा भोजपुरी के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं और भोजपुरी के सभी स्टार्स फिल्मों के साथ साथ अपने प्राइवेट एल्बम निकाल रहे हैं। भोजपुरी की नायिकाएं भी अब धीरे धीरे गायक के क्षेत्र में उतर रही हैं। अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे का नया गाना 'सइयां जी सेल्फिश' रिलीज हुआ है और इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते है कि भोजपुरी की ऐसी कौन कौन अभिनेत्रियां है जो अभिनय के क्षेत्र में आने के बाद सिंगर बनी है।