भोजपुरी सिनेमा के सितारे अपनी फिल्मों और अदाकारी को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। ये कलाकार अपनी फिल्मों को लेकर जितने चर्चा में रहते हैं, उतने ही विवादों में भी घिरे रहते हैं। कभी-कभी तो ये विवाद इस हद तक होते हैं कि कलाकार एक-दूसरे को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से घेरते रहते हैं और उनके बीच की जुबानी जंग हद से आगे निकल जाती है। इतना ही नहीं, कुछ विवाद जातिवाद का रूप भी ले लेते हैं। आज हम आपको इस खबर में बता रहे हैं भोजपुरी जगत के उन बड़े विवादों के बारे में, जो इस साल चर्चा में रहे...