आर्य बब्बर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'राजाराम' में विलेन की भूमिका निभा रहे आर्य बब्बर कहते हैं, 'मुझे क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने से कभी भी परहेज नहीं रहा। जहां भी मुझे अच्छे मौके मिले, मैंने काम किया चाहे पंजाबी फिल्में हो या फिर बंगाली फिल्में। जब मुझे निर्देशक पराग पाटिल ने भोजपुरी फिल्म 'राजाराम' ऑफर की तो मुझे मेरा किरदार काफी चैलेंजिंग लगा। अब भोजपुरी फिल्में भी बड़ी भव्य स्तर पर बन रही। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काम करके बहुत ही आनंदित हूं।'