फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beyonce: पॉप साम्राज्ञी बेयॉन्से ने रचा इतिहास, गायिका का नाम होगा फ्रेंच डिक्शनरी में शामिल

Fri, 03 May 2024 08:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेयॉन्से संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक नाम है। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग बेयॉन्से की आवाज के दीवाने हैं। इन दिनों गायिका का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बेयॉन्से - फोटो : इंस्टाग्राम
बेयॉन्से संगीत की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक नाम है। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में करोड़ों लोग बेयॉन्से की आवाज के दीवाने हैं। इन दिनों गायिका का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेयॉन्से का नाम फ्रांसीसी इतिहास में अमर होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर--
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेयॉन्से - फोटो : इंस्टाग्राम

पॉप आइकॉन बेयॉन्से अक्सर अपनी संगीत की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। संगीत के अलावा 42 वर्षीय कलाकार अपनी स्टाइल और फिटनेस के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। वहीं खबरों की मानें तो बेयॉन्से का नाम फ्रांसीसी डिक्शनरी में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
बेयॉन्से - फोटो : इंस्टाग्राम
बेयॉन्से ने संगीत की दुनिया को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने अब तक के अपने करियर में 32 'ग्रैमी अवॉर्ड्स' जीते हैं। जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है वह दुनिया भर में नंबर एक की लिस्ट पर कई सप्ताह तक राज करता है। 

4 of 5
बेयॉन्से - फोटो : इंस्टाग्राम
बेयॉन्से के फैंस इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। दरअसल बेयॉन्से का नाम फ्रांसीसी शब्दकोश के नवीनतम संस्करण में शामिल होने जा रहा है। खबरों की मानें तो 'लारौस डिक्शनरी' में बेयॉन्से का नाम एक प्रतिष्ठित स्थान पर लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित 'लारौसे डिक्शनरी' में बेयॉन्से के नाम को संज्ञा के रूप में शामिल किया जा रहा है। हाल ही में बेयॉन्से ने अपना आठवां स्टूडियो एल्बम 'कंट्री कार्टर' को रिलीज किया था। इस गाने ने पूरी दुनिया में धूम मचा दिया। इसके पहले बेयॉन्से का नाम 'ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' में भी जुड़ चुका है। 'ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' में बेयॉन्से से जुड़ा शब्द 'बूटीलिसियस' को जोड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें