हंसल मेहता के निर्देशन में बनी करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को रिलीज डेट मिल गई है। आज बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसकी रिलीज से पर्दा उठाया है। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।
Nakhrewaalii: प्यार का नया नखरा लेकर आ रहे हैं आनंद एल राय, वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी रोमकॉम फिल्म ‘नखरेवाली’
करीना कपूर का दमदार अंदाज
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'हम 'द बकिंघम मर्डर्स'की रिलीज डेट का एलान करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी'। इसके साथ फिल्म से करीना कपूर का पोस्टर भी साझा किया है।
ओटीटी रिलीज के लग रहे थे कयास
'द बकिंघम मर्डर्स' का बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में प्रीमियर हुआ था, जिसक खूब तारीफ हुई। इसके अलावा मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर एक जासूस महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम जस भामरा है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन अब सामने आई जानकारी में फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकेगी।
Movies Based on Education System: शिक्षा व्यवस्था पर बनीं फिल्में, असमानता और भेदभाव जैसे मुद्दों पर की चोट
दर्शकों ने जताई खुशी, बोले- 'इंतजार है'
'द बकिंघम मर्डर्स' से करीना कपूर खान बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रही हैं। वह इसकी सह-निर्माता हैं। शोभा कपूर, एकता कपूर और करीना कपूर खान के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में करीना के साथ साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे दमदार सितारे हैं। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद दर्शक खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को लेकर अलग तरह का एक्साइटमेंट है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ अच्छा आने वाला है'।
Mirzapur: 'गुड्डू पंडित' के इन डायलॉग्स ने काटा था बवाल, दर्शकों को खूब भाया अली फजल का ये अंदाज