फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास पहुंचे खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देने का किया एलान

Wed, 28 Feb 2024 04:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की तैयारियों में मगन हैं। वे अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच खिलाड़ी बुधवार को उदयपुर पहुंचे हैं। मगर, वे उदयपुर इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में नहीं पहुंचे। अभिनेता उदयपुर में खेरवाड़ा स्थित वनवासी कल्याण परिषद द्वारा जनजाति बच्चों के लिए बनाए गए छात्रावास में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल के लिए आर्थिक मदद का भी एलान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार हॉस्टल निर्माण में एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा अक्षय कुमार की झोली में फिल्म 'खेल खेल में' है। उदयपुर में अभिनेता तापसी पन्नू के साथ इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अपने शेड्यूल से वक्त निकालकर वह वनवासी कल्याण परिषद छात्रावास पहुंचे। खिलाड़ी ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया, उनसे बातचीत की और उनके साथ पूजा-आरती की। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों के साथ मुलाकात के दौरान अक्षय कुमार ने आर्थिक सहयोग देने का भी वादा किया। उन्होंने वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये धनराशि देने का एलान किया है। 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म 'खेल खेल में' की तो इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। अक्षय और तापसी के अलावा इसमें वाणी कपूर, आदित्य सील के होने की भी चर्चा है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अभी और जानकारियों आना अभी बाकी है। फिलहाल तो अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक्शन का दिम दिखाते दिखेंगे। इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी।
Emraan Hashmi: इमरान को मिली थी अभिनय भूल जाने की चेतावनी, शुरुआती दिनों को याद कर साझा किया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा अक्षय, अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अक्षय के पास 'सरफिरा', 'हेरा फेरी 3' भी हैं।
Akshay Kumar: वनवासी कल्याण परिषद के छात्रावास पहुंचे खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये सहयोग राशि देने का किया एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें