वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल वरुण अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को ए. कालीश्वरन निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं में प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे शामिल हैं। इसके अलावा वरुण 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' में नजर आ चुके हैं। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जाएगा।
Varun Dhawan: वरुण के इस पोस्ट से रॉक का क्या है संबंध? 'बेबी जॉन' अभिनेता के जिम सॉन्ग पर भी हो रही चर्चा