कई भोजपुरी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना लक आजमाने के बाद टीवी में काम किया। इन अभिनेत्रियों को भोजपुरी सिनेमा से ज्यादा छोटे पर्दे पर पहचान मिली। रश्मि देसाई, छवि पांडे, मोनालिसा और संभावना सेठ ने टीवी पर सीरियल्स के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है।

विज्ञापन
2 of 5
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम@imrashamidesai
रश्मि देसाई ने भी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रश्मि एक समय पर भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम थीं। इसके बाद उन्होंने छोटो पर्दे की ओर रुख किया। रश्मि को टीवी सीरियल 'उतरन' से लोगों के बीच पहचान मिली। इस टीवी शो में रश्मि ने तपस्या ठाकुरनाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। इस एक टीवी सीरियल ने रश्मि को टीवी की बड़ी स्टार बना दिया।
विज्ञापन
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
मोनालिसा भोजपुरी का वो नाम है जो साशल मीडिया पर अक्सर छाया रहता है। मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। बाद में मोनालिसा ने अपना रुख छोटे पर्दे की ओर किया। अब मोनालिसा ने 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'नजर' जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान छोटे पर्दे पर बनाई है।
4 of 5
छवि पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@chhavvipandey
छवि पांडे ने अपने अभिनय की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। इसके बाद उन्होंने छोटो पर्दे पर अपनी पहचान बनाना शुरू किया। छवि फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' में अभिनय करती हैं। धिरे-धिरे छवि छोटे पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत रही हैं।
संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा का काफी बड़ा नाम है, लेकिन संभावना ने भी कई टीवी शोज के जरिए छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई है। काफी समय से संभावना टीवी से दूर हैं क्योंकि वह इन दिनों यूट्यूब के जरिए कमाई कर रही हैं।