क्यों नहीं आए अंतिम विदाई देने?
बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन था। उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, संजय दत्त तमाम सितारे आते थे। बाबा ने ही सलमान खान और शाहरुख खान के बीच बढ़ी दूरियां कम कराई थी और दोनों की दोबारा दोस्ती कराई। बाबा की हत्या से जहां सलमान खान सदमे में हैं और बाबा की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ, वहीं शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान इस पूरे मामले से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।
Atul Parchure : अतुल परचुरे के निधन पर अर्जुन कपूर से लेकर रेणुका शहाणे तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि
क्या इस वजह से बनाए हुए हैं दूरी?
दरअसल, बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सामने आने के बाद से शाहरुख खान की चुप्पी और शोकाकुल परिवार से उनका मिलने न आते देखना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। हर कोई सवाल कर रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान किसी राजनीतिक पचड़े में नहीं पड़ना चाहते हैं और इसलिए इस मामले से दूरी बनाएं हुए हैं।
Parineeti Chopra: शादी में मस्ती करती नजर आईं परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग साझा की तस्वीर
मामले पर साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी बताया जा रहा है कि इस बारे में शाहरुख खान की टीम से कई बार संपर्क किया गया है, लेकिन इस पूरे मामले पर उन्होंने चुप रहने का फैसला लिया है। बाबा सिद्दीकी के मर्डर की खबर सुनते ही संजय दत्त से लेकर शिल्पा शेट्टी तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। सलमान खान को जैसे ही बाबा सिद्दीकी के निधन की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत बिग बॉस की शूटिंग रोक दी और इसके बाद भी उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिए हैं।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आईं सानिया मिर्जा, तस्वीर साझा कर कही ऐसी प्यारी बात
संबंधित वीडियो