इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तमाशा' को इसके रिलीज के समय में मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, बाद में जब इसके छोटे-छोटे संवाद और क्लिप सोशल मीडिया पर साझा होने लगे तो यह चर्चा का विषय बनी। यह फिल्म इसमें सम्मिलित कलाकारों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इसने उनके अभिनय को एक नया मोड़ दिया। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और पीयूष मिश्रा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं
फिल्म के एक दृश्य को सोलह बार शूट किया
हाल ही में अभिनेता पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान, फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया और बताया कि उन्होंने फिल्म के अंत में उनके किरदार और रणबीर के बीच बातचीत वाले बेहद चर्चित लंबे दृश्य को सोलह बार शूट किया था।
Suriya 45: 'सूर्या 45' का एलान, आरजे बालाजी संभालेंगे निर्देशन की कमान
निर्देशों का सख्ती से किया पालन
अभिनेता पीयूष मिश्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्होंने लेखक-निर्देशक के निर्देशों का सख्ती से पालन किया और उस बेहद भावनात्मक दृश्य में कोई सुधार नहीं किया। उन्होंने साझा किया, ‘हमने इसे ठीक वैसे ही निभाया जैसा इम्तियाज ने इसे स्क्रिप्ट में लिखा था। हमने इसे सच में 16 बार किया। हालांकि, वह रीटेक नहीं थे। यह इम्तियाज अली की अजीब प्रक्रिया है। वह रीटेक नहीं करवाते।’
सीक्वेंस के शूट के बारे में किया खुलासा
पीयूष ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि इस सीक्वेंस को कैसे शूट किया गया था। उन्होंने कहा, शूटिंग के दौरान इम्तियाज इसे करते रहने के लिए कहते थे और कहते थे कि उन्हें जो पसंद आएगा, वह ले लेंगे। उन्होंने मुझपर और रणबीर पर भरोसा किया और हमारा तालमेल भी बहुत अच्छा था। हम इसे करते रहे और आखिरकार उन्होंने फिल्म में वह शामिल किया जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था। लेकिन वह भाषण बहुत लंबा था। इसे ठीक उसी तरह से करने में हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। फिर भी, यह बहुत मजेदार था। इम्तियाज अली के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।’
'किंग' के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं सुहाना, जिम में किया हैवी वर्कआउट