फिल्म निर्माता-निर्देशक अनीस बज्मी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच खबर है कि वह एक और हॉरर फिल्म पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीस की इस हॉरर फिल्म में आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का नाम 'भूतियापा' बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनीस और आयुष्मान इस प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
इन फिल्मों पर काम कर रहे अनीस बज्मी
निर्देशक अनीस बज्मी भूल भुलैया 3 के अलावा नो एंट्री 2 पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल उनका पूरा ध्यान 'भूल भुलैया 3' पर है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को हर तरह से शानदार बनाने के लिए मेकर्स तैयारियों में जुटे हैं। 'नो एंट्री 2' की बात करें तो इसमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।
Jubin Nautiyal: लोकसभा चुनाव को लेकर बोले सिंगर जुबिन नौटियल- जो योग्य है उसी को मिलेगा श्री राम का आशीर्वाद
म्यूजिक करियर पर आयुष्मान का फोकस
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान से अनीस बज्मी के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर अभिनेता ने कहा था, 'अब यह कैसे मैं बताऊं। जब कुछ होगा तो जरूर बताऊंगा'। आयुष्मान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते वर्ष वह 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आए। फिलहाल अभिनेता का फोकस अपने म्यूजिक करियर पर है। हाल में उन्होंने देश के अग्रणी संगीत लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया से हाथ मिलाया है। उनका गाना 'अंख दा तारा' हाल ही में रिलीज हुआ।
Ajay Devgn Real Life Based Film: मैदान से पहले इन पांच रियल लाइफ किरदारों को निभा चुके हैं अजय देवगन
फैंस को मिलेगा तोहफा?
आयुष्मान खुराना ने अपने करीब एक दशक के फिल्मी करियर में तरह-तरह के विषयों पर खबरें की हैं और अलग-अलग किरदार अदा किए हैं। कई शानदार फिल्में देने वाले आयुष्मान की अगली फिल्म का दर्शकों को इंतजार है। अगर यह खबर सच साबित होती है और अनीस की फिल्म में अभिनेता नजर आते हैं तो दर्शकों के लिए यह एक तोहफा होगा।
Ankita Lokhande: अंकिता ने शादी की वजह से ठुकराई थी भंसाली की यह फिल्म, बोलीं- उन्होंने कहा था पछताएगी तू