एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' और बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही हिट रही हो, लेकिन दर्शकों की आलोचना से अछूती नहीं रही हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर निर्देशक की फिल्मों को हिंसा का महिमामंडन करने का टैग भी दे दिया गया है। अब हाल ही में, निर्देशक ने इस विषय पर खुलकर बात की है और अपनी तुलना एक पत्रकार से की है।