फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal: धारावाहिक ‘अटल’ से पहले इन शख्सियतों के बाल्यकाल पर बने शो, इन सात धारावाहिकों में दिखा खिलखिलाता बचपन

Tue, 31 Oct 2023 12:56 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
महान शख्सियत के जीवन पर छोटे पर्दे पर धारावाहिक - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' से पहले छोटे पर्दे पर उनकी जिंदगी पर आधारित सीरियल शुरू होने जा रहा है। एंड टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक 'अटल' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के अनकहे पहलुओं के साथ-साथ उन घटनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनकी वजह से वह राजनीति में आए और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। आइए जानते हैं ऐसे कितने महान शख्सियत के जीवन पर छोटे पर्दे पर धारावाहिकों का निर्माण हो चुका है जिसने बचपन से लेकर युवावस्था का गौरवशाली इतिहास दिखाया जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 8
खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी 

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारत के पहले स्वतंत्र संग्राम के समय की बहादुर वीरांगाना रहीं। झांसी की रानी ने आखिरी दम तक अंग्रेजों के साथ लड़ाई की थी। उनकी वीरता की कहानियां आज भी प्रचलित है, मरने के बाद भी झांसी की रानी अंग्रेजों के हाथ में नहीं आई थी। जी टीवी पर 18 अगस्त 2009 से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित धारावाहिक 'खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी'  का प्रसारण शुरू हुआ था। इस शो में बचपन से लेकर उनकी युवावस्था तक की कहानी दिखाई गई थी। रानी लक्ष्मीबाई के बाल जीवन की भूमिका उल्का गुप्ता ने निभाई थी और युवा अवस्था की भूमिका कृतिका सेंगर ने निभाई थी।

Imtiaz Ali: आईआईएफटीसी में इम्तियाज अली ने समझाई शूटिंग लोकेशंस की महत्ता, बताई कैसे शूट की 'तमाशा'-'हाईवे'

विज्ञापन

3 of 8
भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप
16वीं शताब्दी के मेवाड़ के राजपूत शासक महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित धारावाहिक 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप' का प्रसारण 10 दिसम्बर 2015 सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। इस धारावाहिक में महाराणा प्रताप के बचपन से लेकर युवावस्था की कहानी दिखाई गई थी। फैजल खान ने इस धारावाहिक में बाल महाराणा प्रताप की भूमिका निभाई थी। और, शरद मल्होत्रा ने युवा महाराणा प्रताप की भूमिका निभाई थी।

OTT Play Awards 2023: अनिल कपूर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, अभिनेता ने मंच पर पढ़ा जिगरी यार का आखिरी संदेश 

 

4 of 8
पेशवा बाजीराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पेशवा बाजीराव

सोनी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 23 जनवरी 2017 को शुरू धारावाहिक 'पेशवा बाजीराव' मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव प्रथम पर आधारित था। यह धारावाहिक में बाजीराव के पेशवा और एक महान मराठा योद्धा बनने की यात्रा के बारे में था जो अपनी मां, पिता और महान शिक्षक ब्राह्मणेंद्र स्वामी के संरक्षण में मुगल साम्राज्य से लड़ाई लड़े थे। इस धारावाहिक में काशीबाई और मस्तानी के साथ उनकी शादी को भी दिखाया गया था। इस धारावाहिक में किशोर बाजीराव प्रथम की भूमिका रुद्र सोनी  और वयस्क बाजीराव प्रथम की भूमिका करण सूचक ने निभाई थी।

OTT Play Awards 2023: अनिल कपूर को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, अभिनेता ने मंच पर पढ़ा जिगरी यार का आखिरी संदेश

विज्ञापन

5 of 8
चंद्रगुप्त मौर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चंद्रगुप्त मौर्य 

चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य राजवंश के संस्थापक और पहले शासक थे। उन्हें पहले अखिल भारतीय साम्राज्य की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपने गुरु चाणक्य की  मदद से एक विशाल केंद्रीकृत साम्राज्य की स्थापना की। सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' का प्रसारण 14 नवंबर 2018 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ था जिसमें फैसल खान ने चंद्रगुप्त मौर्य के बचपन और कार्तिकेय मालभिया ने युवावस्था की भूमिका निभाई थी।

Shyam Benegal: पीएम मोदी की पहल पर बनी फिल्म ‘मुजीब’, सरकार सिनेमा की पहुंच बढ़ाने की योजना पर काम करे

विज्ञापन

6 of 8
एक महानायक-डॉ बीआर अम्बेडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक महानायक-डॉ बीआर अम्बेडकर 

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण आधारभूत अधिकारों, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों पर रखते हुए किया था। उन्होंने संविधान संशोधन आयोग के अध्यक्ष के रूप में काम किया था जिसके बाद 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर 'एक महानायक-डॉ बीआर अम्बेडकर' धारावाहिक का प्रसारण 17 दिसंबर 2019 से एंड टीवी पर हुआ था। इस सीरियल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बचपन से लेकर युवा अवस्था की कहानी दिखाई गई। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बचपन का किरदार आयुध भानुशाली ने निभाया था और और अथर्व कर्वे ने युवा बीआर अंबेडकर का किरदार निभाया।

विज्ञापन

7 of 8
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई 

अहिल्याबाई होलकर भारत के मालवा साम्राज्य की मराठा होलकर महारानी थीं। उस समय महिलाएं  स्कूल नहीं जाती थीं, लेकिन अहिल्याबाई के पिता ने उन्हें शिक्षित किया। वह हमेशा से ही अपने साम्राज्य को मुस्लिम आक्रमणकारियों से बचाने की कोशिश करती रहीं, और युद्ध के दौरान वह खुद अपनी सेना में शामिल होकर युद्ध करती थी। महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर धारावाहिक 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' का प्रसारण 4 जनवरी 2021 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू हुआ। इसमें अदिति जलतारे ने अहिल्याबाई के बचपन की भूमिका निभाई और एताशा सांसगिरी ने उनके युवावस्था की भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन

8 of 8
वीर शिवाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीर शिवाजी 

कलर्स टीवी पर प्रसारित धारावाहिक वीर शिवाजी 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी के जीवन पर केंद्रित था। कलर्स टीवी पर इस धारावाहिक का प्रसारण 2 सितंबर 2011 से शुरू हुआ था। इस धारावाहिक में किशोर वीर शिवाजी की भूमिका पारस अरोड़ा और वयस्क वीर शिवाजी की भूमिका अमोल कोल्हे ने निभाई थी। कॉन्टिलो टेलीफिल्म्स ने 'झांसी की रानी' के बाद ही इस धारावाहिक का निर्माण किया था लेकिन कमजोर टीआरपी की वजह से नौ महीने के अंदर ही इस शो को बंद करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें