फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370 Public Review: 'असली तथ्य जानने के लिए सबको यह फिल्म देखनी चाहिए', 'आर्टिकल 370' देखकर बोले दर्शक

Fri, 23 Feb 2024 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र वर्ग के दर्शक यह फिल्म देखने पहुंचे। यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यामी गौतम , प्रियामणि , अरुण गोविल , किरन करमारकर , राज जुत्शी और सुमित कौल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'आर्टिकल 370' आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जांभले ने किया है। आदित्य धर , लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान सामने आई चुनौतियों को दिखाती है। फिल्म की रिलीज के पहले दिन पहला शो देखकर लौटे दर्शक इस फिल्म की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आए हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

आर्टिकल 370 पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र वर्ग के दर्शक यह फिल्म देखने पहुंचे। एक दर्शक ने कहा, 'मुझे आर्टिकल 370 के बारे में पता था, लेकिन ये फिल्म देखने के बाद मुझे डिटेल में जानकारी मिली है। देश के बारे में कुछ सीखने को मिला है, ये फिल्म देखकर अच्छा लगा। यामी गौतम की एक्टिंग काफी अच्छी है'।
The Crew: 'द क्रू' से सामने आया करीना-तब्बू और कृति का पोस्टर, एयर होस्टेस के लुक में जचीं तीनों हसीनाएं

आर्टिकल 370 पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दर्शक ने कहा, 'कितना छोटा शब्द है आर्टिकल 370। हम कबसे बातें करते हैं, लेकिन इसके रहस्य से अनजान रहे। इसमें क्या छिपा था, ये सरकार इसे बाहर लेकर आई और इसके लिए कितनी मेहनत की, शिद्दत से काम किया'। एक अन्य दर्शक ने कहा, 'इस फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि यह मुद्दे से शुरू होती है और मुद्दे पर खत्म होती है'।
Alia Bhatt: स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में शाहरुख की शिष्या बनेंगी आलिया! किंग खान की 'पठान' से होगा खास कनेक्शन
विज्ञापन

आर्टिकल 370 पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य दर्शक ने कहा, 'आर्टिकल 370 के बारे में सिर्फ सुनते थे। विपक्ष कुछ बोलता, सत्ताधारी पार्टी कुछ बोलती। विपक्ष की बातें सुनकर लगता कि ये सही बोल रहे हैं। लेकिन, ये फिल्म देखने के बाद कई फैक्ट सामने आते हैं। सभी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।'
Sonu Sood: रेस्तरां में किसी अजनबी ने किया सोनू सूद के बिल का भुगतान, नेक कार्यों के लिए जताया अभिनेता का आभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें