फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor: एयरपोर्ट पर CPR देकर यात्री की जान बचाने वाले CISF जवान की अर्जुन ने की तारीफ, किया सैल्यूट

Sat, 24 Aug 2024 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
'सिंघम' फ्रेंचाइजी के साथ अपने रचे कॉप यूनिवर्स के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रोहित शेट्टी की फिल्म में अर्जुन कपूर खलनायक के रोल में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में, एक चौंकाने वाली घटना में, 20 अगस्त को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सदस्यों की तुरंत कार्रवाई ने एक यात्री की जान बचा ली। अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई एक घटना पर CISF जवान की तारीफ की है।
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर अधिकारियों की तत्काल कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है। मामले पर CISF जवान की प्रतिक्रिया ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का ध्यान खींचा है। अभिनेता ने नागरिकों की मदद करने के लिए उनके प्रयास के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
एयरपोर्ट पर हुई इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, "जब हम यात्रा करते हैं तो हम उन्हें ज्यादातर दिनों में हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यह देखना आश्चर्यजनक है कि वे न केवल हमारी रक्षा करते हैं, बल्कि जीवन या मृत्यु की स्थिति में किसी की मदद भी कर सकते हैं।" उन्होंने इसके साथ ही जवानों को एक इमोजी के साथ सलाम भी किया है। अब अभिनेता के प्रशंसक इस पोस्ट के लिए उनकी खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor
बता दें कि एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसने कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। कुछ लोगों ने तत्काल कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की, तो कई लोगों ने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण कितना जरूरी है। एक यूजर ने कहा, "सीआईएसएफ टीम को सलाम.. वाकई बहुत बढ़िया..उन्होंने एक जान बचाई है। आजकल ऐसे मामले हर जगह हो रहे हैं, ऐसे में सभी को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें