रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' की फ्रेंचाइजी के अलावा इसके साथ खतरनाक एक्शन सीक्वेंस भी इस फिल्म की विशेषता में शुमार है, लेकिन हाल के दिनों में इस फिल्म को लेकर जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह इस फिल्म की स्टार कास्ट ने। 'सिंघम अगेन' में फिल्म इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं, वहीं हाल ही में फिल्म के मुख्य विलेन की भूमिका के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर के नाम से पर्दा उठा, जिसे अर्जुन ने अपने लिए एक सुनहरा मौका बताया।