फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crew X Review: 'लंबे समय के बाद शानदार महिला केंद्रित फिल्म हुई रिलीज', 'क्रू' देख एक्स पर बोले यूजर्स

Fri, 29 Mar 2024 01:48 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। वहीं, इसके गाने को भी दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म रिलीज होने के बाद समीक्षकों ने इसे सराहा है, वहीं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि दर्शकों को करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म कैसी लगी?
विज्ञापन

2 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म की सराहना की है। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा किया है। एक यूजर ने लिखा, 'क्रू की कहानी मजेदार है। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की तिकड़ी जबर्दस्त लग रही है। वहीं, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा ने भी कमाल किया है। फिल्म को जरूर देखा जाना चाहिए'।


 
विज्ञापन

3 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म को सुपरहिट बताते हुए लिखा, 'क्रू की कहानी शानदार है। वहीं, फिल्म का निर्देशन भी जबर्दस्त है। फिल्म करीना कपूर की बोल्डनेस और तब्बू का ग्लैमर ने आग लगा दी है। इसके साथ ही कृति सेनन का अभिनय आपका दिल जीत लेगा। कॉमेडी, शानदार गाने और इमोशनल सीन बेहद शानदार हैं'।

4 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा में फिल्म में कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का है। कहानी मजेदार है। तब्बू की कॉमिक टाइमिंग शानदार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लंबे इंतजार के बाद एक अच्छी महिला केंद्रित फिल्म रिलीज हुई है। हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ कहानी और तीनों अभिनेत्रियों के बीच की केमिस्ट्री मजेदार है। तब्बू ने सारा लाइमलाइट लूट लिया है'।



Farzi 2: इस दिन से शुरू होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' की शूटिंग, राशि खन्ना ने वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म 'क्रू' में तब्बू 'गीता सेठी', कृति सेनन 'दिव्या राणा' और करीना कपूर खान 'जैस्मिन कोहली' की भूमिका में नजर आईं है। तीनों के बड़े सपने हैं, लेकिन उनकी जेब एकदम खाली है। फिल्म में तीनों अभिनेत्रिया एयर होस्टेस के किरदार में नजर आईं है, जिनकी एयरलाइन्स कंगाल हो चुकी है। फिल्म में तीनों एयर होस्टेस के स्ट्रगल के साथ-साथ कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का लगाया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसा होगा। 

Crew Public Review: करीना-तब्बू, कृति की तिकड़ी ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म 'क्रू' अच्छे नंबरों से हुई पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें