विक्रमादित्य मोटवानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मुखिया भले समीर नायर हों, लेकिन इसकी दैनंदिन गतिविधियां संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं दीपक सहगल पर है जिनकी बिटिया ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में आलमजेब का किरदार निभाया है। वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ रोली बुक्स द्वारा प्रकाशित इसी नाम की पुस्तक पर बन रही है, जिसे इंडियन एक्सप्रेस की पत्रकार रहीं सुनेत्रा चौधरी ने तिहाड़ के जेलर और बाद में प्रवक्ता बने सुनील गुप्ता के साथ मिलकर लिखा है। इस किताब में अदालत से दोषी करार दिए गए कुछ अपराधियों को फांसी देने का इतना विस्तृत विवरण है कि इसे पढ़ते समय ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा तिहाड़ जेल में वक्त बिताते समय सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय को मिली सुविधाओं का भी किताब में विस्तार से वर्णन किया गया है।