फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: मेहमानों की आवभगत के अंबानियों ने किए खास इंतजाम, विदाई में दिया जाएगा यह खास उपहार

Thu, 11 Jul 2024 10:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह की शुभ घड़ी आ गई है। कल 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेंगे। रईस व्यवसायी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत की शादी का हर इंतजाम खास किया है। सगाई से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन तक, हर कार्यक्रम में रौनक लगी है। अब शादी में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। अंबानियों ने मेहमानों की खातिरदारी के खास इंतजाम किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद विदाई में देने के लिए खास रिटर्न्स गिफ्ट मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स
यह दुनिया की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है। इसमें देश और दुनिया की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। खेल जगत से लेकर, बिजनेस, राजनीति और फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय चेहरे अंबानी के यहां जश्न में शामिल होने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने अपने मेहमानों के लिए खास इंतजाम कराए हैं। उनके लिए प्राइवेट जेट तैयार कराए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कार्यक्रमों के लिए 100 से अधिक निजी विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मेहमानों को लाने के लिए तीन फाल्कन-2000 जेट किराए पर लिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा का भी खास इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिक्योरिटी टीम में 10 एनएसजी कमांडो और पुलिस अफसर, 200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स, 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक और मुंबई पुलिस शादी के समारोह के दौरान तैनात रहेंगे।
Taha Shah Met Tom Cruise: अपने 'लाइफलॉन्ग आइडल' टॉम क्रूज से मिले ताहा शाह बदुशा, फैनबॉय मोमेंट किया साझा

4 of 5
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स
इसके अलावा शादी में आए मेहमानों के लिए स्पेशल रिटर्न गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं। इसमें करोड़ों की घड़ियां हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई बड़े तोहफे भी तैयार किए गए हैं। इनमें करोड़ों की घड़ियां शामिल हैं, जो वीआईपी मेहमानों को दी जाएंगी। वहीं अन्य मेहमानों के लिए राजकोट, कश्मीर और बनारस सहित देश के अलग-अलग शहरों से रिटर्न गिफ्ट तैयार किए गए हैं। 
Bigg Boss OTT 3: रणवीर के लिए बदला विशाल का दिल, अभिनेता की ये खूबी आई पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने बीते वर्ष सगाई की। इसके बाद इस साल इनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित हुए। पहला प्री-वेडिंग कार्यक्रम जामनगर में हुआ। फिर दूसरी प्री-वेडिंग इटली और फ्रांस में हुआ, जिसमें क्रूज पर जश्न मनाया गया। अब 12 जुलाई को शादी है। इसके बाद दो दिन और कार्यक्रम चलेंगे। 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह रखा गया है। 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन है।
Anant-Radhika Wedding: मेहमानों की आवभगत के अंबानियों ने किए खास इंतजाम, विदाई में दिया जाएगा यह खास उपहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें