फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: अंबानी के फंक्शन में पहले भी परफॉर्म करते रहे हैं विदेशी स्टार्स, ये नाम हैं शामिल

Fri, 01 Mar 2024 03:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। अनंत से पहले ईशा और आकाश की शादी के फंक्शन में भी विदेश पॉप स्टार आए थे।
विज्ञापन
रिहाना, बियॉन्से - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन आज से गुजरात के जामनगर में शुरू हो रहे हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन काफी भव्य है, जिसमें देश और विदेश के तमाम चर्चित सितारे शामिल हुए हैं। मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस कार्यक्रम में पॉप स्टार रिहाना भी आई हैं और वह परफॉर्म करेंगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब अंबानी के फंक्शन में कोई विदेशी स्टार आया हो। अनंत से पहले, आकाश और ईशा अंबानी के शादी के कार्यक्रमों में भी विदेशी पॉप स्टार्स ने रौनक बढ़ाई थी। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

रिहाना ने ली कितनी फीस?
ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। समारोह में शानदार प्रस्तुति देने के लिए रिहाना गुरुवार को गुजरात के जामनगर पहुंच चुकी हैं। फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने तगड़ी फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैमी विजेता सिंगर को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि का भुगतान किया गया, जो लगभग 41.4 करोड़ रुपये है।
Chander Bahl Passed Away: दीपिका चिखलिया को हीरोइन बनाने वाले निर्देशक का निधन, संगीतकार हंसराज बहल के बेटे

ईशा की शादी में बियॉन्से ने दी प्रस्तुति
इससे पहले मुकेश और नीता अंबानी के दोनों बच्चों-आकाश और ईशा के शादी के आयोजन भी काफी भव्य हुए। आकाश और ईशा की शादी के फंक्शन में भी विदेशी हस्तियां आई थीं। वर्ष 2018 में ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करने के लिए संगीत में बियॉन्से आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा की शादी में प्रदर्शन करने के लिए बेयॉन्से को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।
Anant Radhika Pre Wedding: पीएम के वेड इन इंडिया को अंबानी परिवार का समर्थन, जामनगर चुनने के ये हैं मुख्य कारण
विज्ञापन

आकाश की शादी में 'मरून 5' ने जमाया रंग
इसके अलावा आकाश अंबानी की शादी में भी विदेशी स्टार्स आए थे। मुकेश अंबानी ने बेटे की आकाश की रिसेप्शन पार्टी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए अमेरिका के मशहूर पॉप बैंड मरून 5 को बुलाया था । बैंड के सिंगर एडम लिवाइन क्रून्स ने अपना पॉपुलर नंबर She Will Be Loved गाया था। अब मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत के शादी के फंक्शन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
Yash Raj Films: यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया कास्टिंग एप, एक्टिंग में करियर बनाने के इच्छुक ऐसे करें इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें