अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस महीने विवाह बंधन में बंधे हैं। 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में दोनों की शादी हुई। इसके बाद दो दिवसीय रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ। शादी से लेकर रिसेप्शन में देश-विदेश की नामी हस्तियां शामिल हुईं। गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अब कपल की शादी का जश्न लंदन में मनाया जाएगा। इसके लिए मुकेश अंबानी ने लंदन का पांच सितारा होटल दो महीने के लिए बुक किया है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानियों ने सितंबर तक के लिए यह होटल बुक कर लिया है। लेकिन, जिस होटल के बुकिंग की बात कही जा रही है, उसने एक बयान जारी किया है। आइए जानते हैं क्या है उस बयान में...