फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: नीता अंबानी की मल्टीकलर साड़ी और बिब्बोजान का लहंगा, 'मंगल उत्सव' की 15 सुंदर तस्वीरें

Mon, 15 Jul 2024 12:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मंगल उत्सव की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आज विवाह रिसेप्शन 'मंगल उत्सव' का आयोजन धूमधाम से हुआ है। इस उत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री से खेसारी लाल यादव पहुंचे हैं तो साउथ और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां पहुंची हैं। यूं तो आयोजन में आए हर एक मेहमान का अंदाज सबसे अलग है, लेकिन कुछ लोगों पर हर किसी की नजर ठहर गई। इनमें सबसे पहला नाम तो अंबानी परिवार की मुखिया नीता अंबानी का है। मल्टी कलर साड़ी में नीता अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं बाकी का अंदाज...
 
विज्ञापन

2 of 8
नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : पीटीआई
आज के फंक्शन में नीता अंबानी मल्टीकलर की साड़ी में नजर आईं। भारी-भरकम साड़ी में उनका अंदाज हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगा। इसके साथ उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव से सभी का दिल जीत लिया। उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट की आज के रिसेप्शन की ड्रेस भी बेहद अलग और खूबसूरत लगी।
विज्ञापन

3 of 8
एटली, अदिति, जैकी-रकुल - फोटो : पीटीआई
आज के कार्यक्रम में साउथ निर्देशक एटली अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं 'हीरामंडी' की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी ने सिल्वर कलर के लहंगे में आयोजन में चार चांद लगा दिए। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी अपने लुक से सभी को टक्कर देते दिखे।

4 of 8
बिपाशा बसु-करण, सिंगर शान व अन्य - फोटो : पीटीआई
सिंगर शान अपने परिवार के साथ 'मंगल उत्सव' में पहुंचे। वहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं। मल्टीकलर साड़ी में बिपाशी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने बालों को जूड़ा बांधकर स्टाइल किया।
विज्ञापन

5 of 8
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : पीटीआई
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टाइलिश लहंगा पहन 'मंगल उत्सव' में शिरकत करने पहुंचीं। उन्हें देख सबको विजय वर्मा का ख्याल आया और विजय वर्मा भी सबसे अलग दिखे। हालांकि, फंक्शन में दोनों सितारे साथ नहीं पहुंचे, लेकिन अलग-अलग ही सही मैचिंग कपड़ों में जरूर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 8
ओरी, अर्जुन कपूर - फोटो : पीटीआई
बॉलीवुड जगत के लाडले बन चुके ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि अंबानियों के हर फंक्शन में रहते हैं। मंगल उत्सव में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके अलावा कपूर फैमिली के अर्जुन कपूर भी इस आयोजन में शामिल हुए।
Kalki 2898 AD: 'आपके बिना मैं जीरो हूं...,' कल्कि के 1000 करोड़ी बनने पर प्रभास ने जताया प्रशंसकों का आभार
 
विज्ञापन

7 of 8
राजकुमार राव-पत्रलेखा, डायना - फोटो : पीटीआई
अभिनेत्री डायना पेंटी लाइट गोल्डन कलर की ड्रेस में 'मंगल उत्सव' में पहुंचीं। उनकी खूबसूरती पर सभी की निगाहें ठहर गईं। इसके अलावा अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ पहुंचे।
Safira 1st Weekend: ‘मिशन रानीगंज’ से भी कम रहा ‘सिरफिरा’ का पहले वीकएंड का कलेक्शन, अब निगाहें मंडे टेस्ट पर
विज्ञापन

8 of 8
फिल्मी हस्तियां - फोटो : पीटीआई
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुए 'मंगल उत्सव' में फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई भी पहुंचीं। उनके अलावा अभिनेत्री भाग्यश्री अपने पति पति हिमालय दासानी और बच्चों अभिमन्यु व अवंतिका के साथ नजर आईं।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के 'मंगल उत्सव' में पहुंचे मेहमान, तमन्ना भाटिया और अनुषा पर थम गई निगाहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें