फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के 'मंगल उत्सव' में पहुंचे मेहमान, तमन्ना भाटिया और अनुषा पर थम गई निगाहें

Sun, 14 Jul 2024 11:45 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हो गई थी, जिसके बाद आगे के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार यानी 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का आयोजन हुआ था और आज 'मंगल उत्सव' का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां पहुंच चुकी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 19
तमन्ना भाटिया और अनुषा दांडेकर - फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को संपन्न हो गई थी, जिसके बाद आगे के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार यानी 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह का आयोजन हुआ था और आज 'मंगल उत्सव' का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई मशहूर हस्तियां पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 19
खेसारी लाल यादव - फोटो : PTI
'मंगल उत्सव' के कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहनकर पहुंचे, जिसमें वो खूबसूरत लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 19
टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ - फोटो : PTI
इस समारोह में जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ पहुंचे। जैकी सफेद रंग की ड्रेस तो टाइगर श्रॉफ ब्लैक कलर की पोशाक में दिखे। जैकी आज भी हाथ में गमला लिए दिखे।

4 of 19
कर्ण शर्मा - फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'मंगल उत्सव' में क्रिकेटर कर्ण शर्मा को भी देखा गया। कर्ण आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 19
जय शेट्टी और राधी शेट्टी - फोटो : PTI

'थिंक लाइक ए मॉन्क' किताब के लेखक जय शेट्टी भी मंगल उत्सव समारोह में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी राधी शेट्टी भी दिखाई दीं।
 

विज्ञापन

6 of 19
अजय पिरामल और स्वाति पिरामल - फोटो : PTI
बिजनेसमैन अजय पिरामल अपनी पत्नी स्वाति पिरामल के साथ मंगल उत्सव कार्यक्रम में नजर आए। बता दें वे मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के सास-ससुर हैं।
विज्ञापन

7 of 19
रविंद्र जड़ेजा और रिवाबा जड़ेजा - फोटो : PTI
भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा अपनी पत्नी और बीजेपी विधायक रिवाबा जडे़जा के साथ मंगल उत्सव समारोह में शामिल हुए।

8 of 19
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु - फोटो : PTI
अभिनेत्री बिपाशा बसु को भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मंगल उत्सव कार्यक्रम में देखा गया। बिपाशा के साथ उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी नजर आए।

9 of 19
नीता अंबानी - फोटो : PTI
अनंत अंबानी की मां और राधिका की सास नीता अंबानी को गुलाबी रंग की साड़ी में देखा गया, जिसमें वो काफी सुंदर नजर आईं।

10 of 19
सुभाष घई और मुक्ता घई - फोटो : PTI
फिल्म निर्देशक सुभाष घई अपनी पत्नी मुक्ता घई के साथ अनंत और राधिका के मंगल उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे।

11 of 19
अनुषा दांडेकर और अमृता खानविलकर - फोटो : PTI
वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर और मराठी अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी मंगल उत्सव सेरेमनी में नजर आईं। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

12 of 19
बॉबी देओल - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने भी अपने खास अंदाज में अनंत और राधिका के मंगल उत्सव समारोह में एंट्री ली।

13 of 19
तमन्ना भाटिया - फोटो : PTI
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का लुक सबसे निराला रहा। उन्होंने काले रंग का लहंगा पहनकर मंगल उत्सव में शिरकत की।

14 of 19
शान और उनका परिवार - फोटो : PTI
मशहूर गायक शान अपने परिवार संग इस खास समारोह में पहुंचे। शान के साथ उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी, उनके बेटे सोहम और शुभ मुखर्जी भी मौजूद रहे।

15 of 19
भाग्यश्री और उनका परिवार - फोटो : PTI
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'मंगल उत्सव' में अभिनेत्री भाग्यश्री को अपने पति हिमालय दसानी, बेटे अभिमन्यु और बेटी अवंतिका के साथ देखा गया।

16 of 19
अर्जुन कपूर, विजय वर्मा और ओरी - फोटो : PTI
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और विजय वर्मा ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दिए। इन दोनों के अलावा सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि भी समारोह में दिखे।

17 of 19
अदिति राव हैदरी, जैकी भगनानी, रकुल प्रीत सिंह और डायना पेंटी - फोटो : PTI
अदिति राव हैदरी, डायना पेंटी, रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी भी अनंत और राधिका की मंगल उत्सव सेरेमनी में दिखाई दिए।

18 of 19
लॉ रोच, अहमद खान और उनका परिवार - फोटो : PTI
अमेरिकन स्टाइलिस्ट लॉ रोच भी मंगल उत्सव में दिखे। उनके अलावा कोरियोग्राफर अहमद खान को भी उनके परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होते देखा गया।
विज्ञापन

19 of 19
एटली, कृष्णा, राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : PTI
फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया के साथ समारोह में पहुंचे। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा को भी इस खास कार्यक्रम में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें