अभिनेता अमोल पराशर पिछली बार फिल्म '36 फार्महाउस' में नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। अमोल आजकल अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई ताजा तस्वीरें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि उन्होंने बीते दिनों एक गठीला बदन तैयार करने के लिए जमकर पसीना बहाया है।