बॉलीवुड अभिनत्री श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्सऑफिस पर हिट का तमगा पाने में सफल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रद्धा की हॉरर-कॉमडी फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.3 करोड़ रुपये के साथ जबर्दस्त ओपनिंग ली है। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। 'स्त्री 2' से पहले भी श्रद्धा कपूर की कई फिल्मों मे बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की है। श्रद्धा कपूर को 'आशिकी 2' से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। फिल्म ने 6.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इतनी कम ओपनिंग लेने के बाद भी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर की बेस्ट ओपनर फिल्मों के बारे में...