अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि 2898 एडी'- अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है कल्कि 2898 एडी का। बीते गुरुवार रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त ने किया है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए हैं, इनमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण आदि शामिल हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। खासकर फिल्म में दर्शकों को अमिताभ बच्चन का किरदार काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में वह अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं और प्रभास भैरव के किरदार में हैं। हालांकि, प्रभास को फिल्म का मुख्य अभिनेता बताया जा रहा है, लेकिन दर्शकों को फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार प्रभास के किरदार भैरव से ज्यादा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अपनी राय लगातार जाहिर भी कर रहे हैं।
Kota Factory 3: 'छात्रों के पास चीजें साझा करने के लिए कोई नहीं, इसलिए वे जीतू भैया से जुड़े', बोले जितेंद्र