फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'रावण' के 14 साल पूरे होने पर बिग बी ने मनाया जश्न, अभिषेक के प्रदर्शन को बताया अविस्मरणीय

Wed, 19 Jun 2024 09:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'रावण' में अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन की तारीफ की है।  मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' की रिलीज को 14 वर्ष पूरे हो गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन (रावण) - फोटो : ट्विटर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर कुछ ने कुछ ऐसा साझा करते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर पल-भल में वायरल हो जाता है। इन दिनों बिग बी अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बीते काफी वक्त से उन्हें अक्सर अपने बेटे के लिए पोस्ट साझा करते हुए देखा जा रहा है। अब उन्होंने अभिषेक बच्चन की 'रावण' के 14 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने 'रावण' में अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन की तारीफ की है। मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' की रिलीज को 14 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में बिग बी ने फिल्म में अपने बेटे अभिषेक बच्चन के अभिनय का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।  

Ishq Vishk Rebound: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इश्क विश्क रिबाउंड! सीबीएफसी ने किए दो बदलाव
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन (रावण) - फोटो : ट्विटर
बिग बी ने ट्वीट कर फिल्म में अभिषेक बच्चन की भूमिका को अविस्मरणीय बताया है। साथ ही उनकी अन्य फिल्मों के प्रदर्शन से काफी अलग बताया है। अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में 'रावण' से अभिषेक का एक वीडियो रीपोस्ट कर लिखा, 'अभिषेक, एक अविस्मरणीय और शानदार प्रदर्शन, आपकी अन्य फिल्मों से बहुत अलग और यही एक कलाकार का सच्चा मूल्य है। बहुत प्यार।'

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन द्वारा अभिषेक के लिए दिल से लिखे गए नोट ने उनके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फैंस को बिग बी का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी वह अपने बेटे की फिल्मों का सोशल मीडिया पर जश्न मना चुके हैं। 'रावण' के 14 वर्ष पूरे होने पर अभिषेक के फैन पेज ने ये वीडियो साझा किया था, जिसे उन्होंने रीपोस्ट करते हुए अपने दिल की बात लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (रावण) - फोटो : ट्विटर
'रावण' मणिरत्नम द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम भी नजर आए थे। फिल्म में गोविंदा, निखिल द्विवेदी, रवि किशन और प्रियमणि जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। 'रावण' 18 जून 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।   

राहुल मोदी संग डेटिंग की खबरों के बीच श्रद्धा के एक्स रोहन के साथ दिखे आदित्य!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें