फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishq Vishk Rebound: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इश्क विश्क रिबाउंड! सीबीएफसी ने किए दो बदलाव

Wed, 19 Jun 2024 08:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की स्क्रीन टाइमिंग सर्टिफिकेट पर 106 बताई गई है। यानी कि 'इश्क विश्क रिबाउंड' सिर्फ एक घंटा 46 मिनट की फिल्म होगी। इसके साथ ही इश्क विश्क रिबाउंड लंबे वक्त बाद सबसे छोटी हिंदी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
1 of 5
इश्क विश्क रिबाउंड - फोटो : इंस्टाग्राम
रोहित सराफ और पश्मीना रोशन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। दर्शक इस रोमांटिक ड्रामा को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को सीबीएफसी यानी कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। इससे ये साफ हो गया है कि ये पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। हालांकि, बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से पहले इसमें दो बड़े बदलाव सुझाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ - फोटो : इंस्टाग्राम @rohitsaraf
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएफसी ने दो बड़े बदलावों के साथ सर्टिफिकेट जारी किया है। इसमें सबसे पहले सीबीएफसी की जांच समिति ने निर्माताओं से अश्लील सीन को ब्लर करने के लिए कहा है। वहीं, दूसरा निर्देश ये है कि शराब से संबंधित सभी सीन में स्क्रीन के नीचे शराब पीने पर एक अस्वीकरण प्रदर्शित किया जाना चाहिए। 

Box Office Collection: लगातार घटती जा रही चंदू चैंपियन की कमाई, ऐसा रहा मुंजा-मिस्टर एंड मिसेज माही का हाल
विज्ञापन

3 of 5
इश्क विश्क रिबाउंड - फोटो : यूट्यूब
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की स्क्रीन टाइमिंग सर्टिफिकेट पर 106 बताई गई है। यानी कि 'इश्क विश्क रिबाउंड' सिर्फ एक घंटा 46 मिनट की फिल्म होगी। इसके साथ ही इश्क विश्क रिबाउंड लंबे वक्त बाद सबसे छोटी हिंदी फिल्म बन गई है। इसमें रोहित सराफ, पश्मीना रोशन के साथ जिबरान खान और नैला ग्रेवाल जैसे चेहरे भी नजर आएंगे। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया।

4 of 5
इश्क विश्क - फोटो : ट्विटर
शाहिद कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इश्क विश्क' 21 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमृता राव और शेनाज ट्रेजरी भी नजर आई थीं। 2003 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इतने वर्षों बाद 'इश्क विश्क रिबाउंड' आ रही है। इसमें 'इश्क विश्क' के 'इश्क विश्क प्यार व्यार' और 'चोट दिल पे लगी' जैसे ट्रैक भी थोड़े बदलाव के साथ लाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'इश्क विश्क रिबाउंड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का ट्रेलर एक हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' का ट्रेलर हमें जेन जेड ट्विस्ट के साथ मॉडर्न लव की दुनिया में ले जाता है। फिल्म में मुख्य कलाकार कॉलेज के छात्रों की भूमिका में हैं, जो इमोशनल, रोमांस, सच्ची दोस्ती और धोखे से जूझते हैं। 

Shraddha-Rahul: श्रद्धा ने राहुल मोदी के साथ किया रिश्ता कंफर्म? सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें