शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी तमाम अफवाहों के बाद भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चुप ही रहती हैं। हाल में ही उन्होंने रिलेशनशिप में जरूरी चीजों के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी भी रिश्ते में धोखा देना एक ऐसा कारक है, जिसके बाद फिर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की जा सकती। फिल्मफेयर के साथ एक नए इंटरव्यू के दौरान, शरवरी वाघ से उनके रिश्ते को लेकर ऐसी बातों के बारे में पूछा गया, जिन्हें वो कभी नजरअंदाज नहीं कर सकती। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि धोखा एक ऐसी चीज है, जिसे वह रिश्तों में एक बड़ा खतरा के तौर पर देखती हैं।